
विवाह बंधन में बंधे रणबीर-आलिया
On
मुंबई:अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट बृहस्पतिवार को करीबी संबंधियों और दोस्तों की मौजूदगी में यहां एक समारोह में परिणय-सूत्र में बंध गये। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
शादी समारोह के बाद बांद्रा के उनके अपार्टमेंट से मेहमानों को लौटते हुए देखा गया। परिवार ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि शाम करीब 5:15 बजे परिणय संबंधी औपचारिकताएं पूरी हुईं
अपार्टमेंट परिसर से सबसे पहले रणबीर के बहनोई भरत साहनी को निकलते देखा गया। समारोह समाप्त होने के बाद लौट रहे मेहमानों के लिए रास्ता साफ करने के लिहाज से बाउंसरों को सक्रिय देखा गया।
Tags:
Related Posts
Post Comment
Latest News

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि अगर शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ उनके विद्रोह के दौरान कुछ गड़बड़...
Comment List