
ठाणे में एक महिला की मदद करने के बहाने उससे बलात्कार करने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार
On
ठाणे:महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला की मदद करने के बहाने उससे बलात्कार करने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नवघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 27 वर्षीय महिला एक शिकायत दर्ज कराने के लिए कुछ समय पहले नवघर पुलिस थाना पहुंची थी। उन्होंने बताया कि उस समय वहां तैनात एक कांस्टेबल की महिला से मित्रता हो गई, जिसने उसकी मदद करने का वादा किया और उसे विभिन्न स्थानों पर बुलाया तथा अलग-अलग मौकों पर उससे कथित रूप से बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि बाद में, महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया।
Tags:
Related Posts
Post Comment
Latest News

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थक विधायक प्रकाश सुर्वे की दादगिरी सामने आई है। विधायक ने एक कार्यक्रम के...
Comment List