
मुंबई के नालों में डेब्रिज डालकर कीचड़ निकालने का हो रहा दिखावा, भाजपा ने मनपा को दी जानकारी…
Rokthok Lekhani
मुंबई : मनपा प्रशासन ने अभी पिछले सप्ताह ही मुंबई के नालों की सफाई का काम पारदर्शी रूप से किए जाने का दावा किया गया। मनपा के इस दावे को भाजपा विधायक योगेश सागर ने सबूत के साथ मनपा की पोल खोल की है।योगेश सागर ने जानकारी दी है कि नालों पर पहले डेब्रिज लाकर डाली जाती है फिर उसी डेब्रिज को ठेकेदार नाला का कीचड़ बताकर मनपा की तिजोरी में सेंध लगा रहे है इस तरह का आरोप लगाया है । उल्लेखनीय है की हर साल मानसून पूर्व मनपा द्वारा नाला सफाई की जाती है। इसके बावजूद बारिश शुरू होने पर मुंबई डूबती ही है। फिर शुरू होता है आरोप प्रत्यारोप का दौर ।
नाला सफाई के नाम पर करोड़ों खर्च कर भी मुंबई डूबने पर विपक्ष और सत्ता पक्ष आरोप प्रत्यारोप में डूबे रहते है लेकिन बुरा हाल तो मुंबई की जनता का होता है।भाजपा विधायक योगेश सागर ने पोईसर नदी में धानुकरवाडी के पास कीचड़ निकालने का काम किया जा रहा है जहा पर ठेकेदार पहले डेब्रिज नदी में डाल देते है बाद में वही डेब्रिज निकाला जा रहा है। नदी की चौड़ाई 25 मीटर से अधिक होने के कारण पोकलेन मशीन का उपयोग कर कीचड़ निकाला जा रहा है ।
मनपा ने योगेश सागर के दावे को झूठा ठहराया है। मनपा अधिकारियों ने कहा की उनके द्वारा मौके का मुयाना करने के दौरान नाला सफाई का काम होते दिखाई दिया।यह काम 1 अप्रैल 28 अप्रैल के बीच किए जाने की जानकारी मनपा अधिकारियों ने दी। योगेश सागर ने मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल को वीडियो भेजकर नाला में डेब्रिज डालकर दोबारा उसी को निकाल जाने की शिकायत की है।मनपा प्रशासन ने दो दिन पूर्व नाला सफाई की जानकारी आनलाइन देने की बात जरूर कही लेकिन मनपा अधिकारी नाला सफाई का वीडियो ग्राफी करने से इंकार किया जिससे नाला सफाई में घोटाला होने की आशंका जताई जा रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List