
मुंबई में 1993 सीरियल ब्लास्ट के चारों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत…
Rokthok Lekhani
मुंबई : मुंबई में 1993 सीरियल ब्लास्ट के चारों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इन आरोपियों को आज अदालत के सामने पेश किया था। इससे पहले 23 मई को सीबीआई ने इन्हें कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद आरोपियों को सात दिन की हिरासत में भेज दिया गया था। दरअसल, इन चारों आरोपियों को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें अपने कब्जे में लिया था।
आरोपियों की पहचान अबू बकर, यूसुफ भक्त, शोएब बाबा और सैय्यद कुरैशी के रूप में की गई थी। गुजरात एटीएस के डीआईजी दीपन भद्रन ने कहा था कि फर्जी पासपोर्ट के शक में चारों को हिरासत में लिया था। विस्तृत जांच करने पर यह पता चला कि वे 1993 के मुंबई के सीरियल ब्लास्ट के वांछित आरोपी हैं। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई में हुए इस सीरियल ब्लास्ट में अलग-अलग जगहों पर 257 लोग मारे गए थे, जबकि 713 लोग घायल हुए थे।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List