
बारिश के समय पानी भरने की स्थिति में दुर्घटना होने की आशंका… मुंबई में है कुल ७३ हजार मैनहोल
Rokthok Lekhani
मुंबई : मनपा प्रशासन ने मुंबई में दुर्घटना को दावत देने वाले ३ हजार ६७९ मैनहोल में जालियां बिठाकर उन्हें सुरक्षित कर दिया है। बारिश के समय मैनहोल खुले होने पर दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। दो साल पूर्व बॉम्बे अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर दीपक अमरापुरकर की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पिछले दिनों मनपा आयुक्त से मैनहोल को लेकर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया था।
मनपा की और से मानसून से निपटने के लिए हर स्तर पर उपाय योजना की जा रही हैं। बारिश के समय पानी भरने पर मैनहोल के ढक्क्न न होने पर लोगो की जान जाने की सम्भावना बानी रहती हैं। मनपा प्रशासन ने इसी के चलते मुंबई में मैनहोल पर ढक्क्न नहीं होने से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। मनपा प्रशसन ने पिछले कुछ दिनों में मुंबई में ३ हजार ६७९ मैनहोल लगाकर लोगो की सुरक्षा का उपाय किया है। मैनहोल पर लगी जालियों को कोई निकाल न सके इसके लिए मैनहोल के ढक्कन पर जालिया बिठाई गई है।
ढक्कन हटाने पर होगी कार्रवाई
– बारिश के समय कभी-कभी पानी भरने पर लोग खुद होकर मैनहोल के ढक्कन हटा देते है। जिससे दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है। पानी भरने पर नागरिकों द्वारा मैनहोल कवर हटा दिया जाता है। इसलिए, नागरिकों को मैनहोल पर लगे कवर को स्वयं नहीं हटाना चाहिए। मनपा ने चेतावनी दी है कि यदि नागरिक मैनहोल पर लगे ढक्कन को हटाते हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस तरह लगी मैनहोल पर जालियां
– मुंबई शहर सहित पूर्व-पश्चिम उपनगरों में उन मैनहोल को खोजा गया जिनसे पानी भरने की स्थिति में दुर्घटना घट सकती है। खुले मैनहोल मानसून के दौरान खतरनाक हो सकते है. मुंबई में कुल 3,679 मैनहोलों को सुरक्षात्मक जालियां लगाकर उन्हें सुरक्षित किया गया है। मैनहोल पर लगाई गई कुल जालियों में 2 हजार 945 मैनहोल मुंबई के शहर इलाके में है जबकि पूर्वी उपनगरों में 293 और पश्चिमी उपनगरों में 441 मैनहोल पर जालिया लगाई गई है। साथ ही इन जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी के संकेत भी लगाए गए हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List