
चीनी उद्योग पूरे देश के लिए बनेगी नई मिसाल
Rokthok Lekhani
मुंबई, किसानों से जुड़ा चीनी उद्योग बहुत बड़ी इंडस्ट्री है लेकिन पूरे देश में इस उद्योग पर सवाल उठते रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने इस उद्योग को नई दिशा देने का फैसला किया है, जो पूरे देश के लिए मिसाल साबित होगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस इंडस्ट्री पर नई नीति बनाने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया है।
मुख्यमंत्री ने कल पुणे के वसंतदादा शक्कर इंस्टीट्यूट परिषद का वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए उद्घाटन किया। उन्होंने आह्वान किया कि शक्कर उद्योग की प्रगति के लिए एक साथ आकर दूरगामी नई नीति का निर्धारण किया जाए। शक्कर उद्योग महाराष्ट्र का मुख्य कारोबार है। शक्कर के महत्व को ध्यान में रखते हुए अगली योजना बनाना जरूरी है। गन्ना मजदूर, किसान, चीनी मिल मालिक राज्य की अर्थव्यवस्था को चला रहे हैं तो उनका सहयोग करना सरकार का कर्तव्य है। चीनी मिलें घाटे में चल रही हैं। इस उद्योग की योजना पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस उद्योग की समस्याओं पर शक्कर परिषद में विचार किया जाना चाहिए। शुगर फेडरेशन ने इस उद्योग की समस्याओं को हल करने के लिए बहुत प्रयास किया है\।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List