
मुंबई के खार रेलवे स्टेशन पर खड़ी महिला से छेड़छाड़…जुम्मे के दिन चुम्मे के चक्कर में खाईं चप्पलें
Rokthok Lekhani
मुंबई : मुंबई के खार रेलवे स्टेशन पर एक आदमी ने महिला से छेड़खानी कर दी। उसने महिला को कथित तौर पर गलत तरीके से छूआ और जबरन चूमने की कोशिश की। वहीं अब आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उसकी उम्र करीब 35 साल है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी का नाम आलोक कनौजिया है। वहीं घटना पश्चिम रेलवे के खार स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजकर 50 मिनट पर हुई जब महिला ट्रेन का इंतजार कर रही थी।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी आलोक कनौजिया पीछे से आया और महिला को गलत तरीके से छुआ और फिर उसकी गर्दन पकड़कर उसे चूमने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर साथी यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कनौजिया मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला है और यहां फुटपाथ पर रहता है।
बांद्रा रेलवे पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (जो कोई भी किसी महिला पर हमला करता है या आपराधिक बल का इस्तेमाल करता है या यह जानने की संभावना है कि वह उसकी शील भंग करेगा) के तहत मामला दर्ज किया गया।
वहीं इस हफ्ते यह दूसरी घटना है जिसमें डब्ल्यूआर नेटवर्क पर एक महिला से छेड़छाड़ की गई। चरनी रोड और चर्चगेट के बीच चलती उपनगरीय ट्रेन में सोमवार को 20 वर्षीय महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की गई थी।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List