
नौकरी की चाह में कोलकाता से मुंबई पहुंची 19 साल की एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म…
Rokthok Lekhani
मुंबई : नौकरी की चाह में कोलकाता से मुंबई पहुंची 19 साल की एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले में उसके एक रिश्तेदार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना मंगलवार को मुंबई के कुर्ला इलाके में हुई। मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर अब तक चार आरोपियों को दबोच लिया है।
एक पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 19 साल की शादीशुदा महिला मार्च में अपने एक रिश्तेदार के साथ नौकरी की तलाश में मुंबई आई थी। मामले में कुर्ला के नेहरू नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कोलकाता की रहने वाली है। नौकरी की चाह में वह रिश्तेदार के साथ मुंबई आई थी। उसके इस रिश्तेदार और तीन अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List