
अबू आजमी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुणे से दो आरोपी गिरफ्तार…
Rokthok Lekhani
मुंबई: मुंबई से समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने यह कार्रवाई पुणे में की है। दरअसल सोमवार को अबू आजमी के निजी सहायक ने मुंबई पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें इसलिए धमकियां मिल रही हैं क्यों उनकी पार्टी ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने का विरोध किया है।
ज्ञात हो कि औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने के बाद से समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी लगातार विरोध कर रहे थे। जिसके बाद उन्हें फोन पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस थाने में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की गई थी। मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे से एक आरोपी नासिक का बताया जा रहा है। पुलिस ने रात 1 बजे दोनों आरोपियों को पकड़ा है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List