
15 साल की एक लड़की को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी…मुंबई पुलिस का बड़ा ऐक्शन!
Rokthok Lekhani
मुंबई: वीपी रोड के तहत 15 साल की एक लड़की को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने जुलाई के पहले सप्ताह में अपने इंस्टाग्राम पर उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या प्रकरण पर अपने विचार व्यक्त किए थे। इस प्रकरण से संबंधित एक विडियो भी लड़की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
इसके कुछ समय बाद पीड़िता को कुछ अज्ञात नंबरों से जान से मारने की धमकी और यौन उत्पीड़न की धमकी भरे कॉल्स और मेसेज आए थे। पीड़ित लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और अन्य विवरणों के आधार पर कार्रवाई करते हुए श्रीनगर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का नाम फैयाज मोहम्मद भट (30) है। उसे 9 जुलाई की रात को स्थानीय बडगाम पुलिस की मदद से बडगाम जिले से गिरफ्तार कर रविवार शाम को मुंबई लाया गया। सोमवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। जोनल डीसीपी नीलोत्पल के नेतृत्व में वीपी मार्ग पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List