
मुंबई के भांडुप में बनेगा नया मल-जल ... अब तक ६ को मनपा की मंजूरी
New sewage-water will be built in Bhandup, Mumbai... so far 6 have been approved by the Municipality
मनपा ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार एक-एक प्रोजेक्ट के प्रस्ताव को मंजूर कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। भांडुप से पहले मनपा ने धारावी, बांद्रा, मालाड, वर्सोवा, घाटकोपर और वर्ली नाका सहित कुल छह सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की परियोजनाओं को मंजूरी दी थी।
मुंबई : महानगर के नालों से निकलनेवाले मल-जल को मनपा प्रक्रिया कर उसे इस्तेमाल करने योग्य बनाएगी। इसके लिए मुंबई भर में कुल ७ स्थानों पर मल-जल प्रक्रिया केंद्र (एसटीपी प्लांट) लगाने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इनमें से ६ को अब तक मनपा की मंजूरी मिल चुकी है।
केंद्र सरकार से पर्यावरण संबंधित मामले में अनुमति के बाद ७वें प्रोजेक्ट की भी मंजूरी दे दी गई है। ७वां एसटीपी प्लांट भांडुप में बनेगा। इन सातों प्लांट में २,४६४ एमएलडी गंदे पानी का ट्रीटमेंट होगा। इसके लिए कुल २६ हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।
मनपा ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार एक-एक प्रोजेक्ट के प्रस्ताव को मंजूर कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। भांडुप से पहले मनपा ने धारावी, बांद्रा, मालाड, वर्सोवा, घाटकोपर और वर्ली नाका सहित कुल छह सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की परियोजनाओं को मंजूरी दी थी।
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही कॉन्ट्रेक्टर को काम शुरू करने की अनुमति प्रदान की जाएगी। मनपा के अनुसार अगले ४ वर्ष में प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा और उसके बाद १५ साल के रखरखाव की जिम्मेदारी ठेकेदार पर रहेगी। मुंबई में रोजाना हजारों एमएलडी पानी नालों के जरिए समुद्र में छोड़ा जाता है। मल-जल से समुद्र गंदा होने के साथ ही पर्यावरण भी दूषित होता है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List