1.jpg)
हर घर तिरंगा अभियान के तहत, मनपा मुफ्त में बांटेगी 50 लाख तिरंगा...13 से 15 अगस्त के बीच मरीन ड्राइव पर लेजर शो
Under the 'Har Ghar Tiranga Abhiyaan', the Municipality will distribute 50 lakh tricolors for free...Laser show at Marine Drive from August 13 to 15
मुंबई : स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में मनपा मुंबई में 50 लाख तिरंगे का मुफ्त वितरण करेगी। केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुंबई में सभी इमारतों और प्रतिष्ठानों के ऊपर तिरंगा फहराया जाएगा। मनपा ने इसके लिए मुंबई भर में अभियान चलाई है।
इसके लिए मनपा ने विभिन्न संगठनों की मदद लेगी। मनपा 13 से 15 अगस्त तक मरीन ड्राइव पर तिरंगे का लेजर शो करेगी। मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह चहल शुक्रवार को इस अभियान के तैयारियों की समीक्षा बैठक की।
भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर केंद्र सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक 'हर घर तिरंगा' अभियान पूरे देश में लागू किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार की ओर से पूरे राज्य में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसी पृष्ठभूमि में भारतीय एकता का प्रतीक तिरंगा पूरे मुंबई में फहराया जाएगा।
केंद्र सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत पहल में हर घर, हर इमारत के साथ-साथ सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी प्रतिष्ठानों, निजी प्रतिष्ठानों, विभिन्न संगठनों के कार्यालयों एवं इमारतों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसमें सहकारिता और शिक्षा संस्थान भी शामिल होंगे।
व्यापार, व्यवसाय, उद्योग, शिक्षा व कई अन्य संगठन सामाजिक कार्य कर रहे हैं। इन संगठनों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों और अन्य क्षेत्रों के स्वयंसेवकों की मदद लेकर सभी स्तरों पर नागरिकों में जागरूकता पैदा की जाएगी।
मुंबई में लगभग 35 लाख आवासों और विभिन्न प्रतिष्ठानों सहित लगभग 50 लाख तिरंगा फहराने के निर्देश दिए गए हैं।
स्कूलों, विभिन्न कार्यालयों, अस्पतालों, पार्कों आदि में संदेशों का प्रसार किया जाएगा। प्रचार माध्यम और सोशल मीडिया का भी उपयोग अभियान के बारे में जन जागरूकता पैदा करने के लिए किया जाएगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List