
BMC का एक्शन प्लान, बारिश के दौरान अंधेरी में होनेवाले जलजमाव का होगा अंत!
Action plan of BMC, will end the water logging in Andheri during the rains!
मुंबई : बारिश के दौरान अंधेरी में होनेवाले जलजमाव की समस्या को समूल नष्ट करने के लिए मुंबई BMC ने एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत अंधेरी-वेस्ट एस. वी. नगर समेत मोगरा नाले को मनपा और चौड़ा करेगी।
साथ ही अंधेरी सबवे और आस-पास के क्षेत्रों में जलजमाव रोकने के लिए आवश्यक स्थानों पर नए वर्षा जल निकासी पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी। इन तीनों कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मनपा इन कार्यों पर करीब ९० करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है।
मुंबई को जलज-मावमुक्त बनाने के लिए मनपा के माध्यम से कई उपक्रम चलाए जा रहे हैं। इसमें नई वर्षा जल निकासी पाइप लाइन बिछाने, मौजूदा पाइप लाइन को चौड़ा करने, भूमिगत टंकियां बनाने और नालों को चौड़ा करने जैसे कई उपाय किए जा रहे हैं।
इसके सकारात्मक परिणाम इस साल से ही दिखने शुरू हो गए हैं। अंधेरी सबवे में हर साल बरसात के मौसम में पानी भरने से एस.वी. रोड के यातायात को रोकना पड़ता है। वीरा देसाई मार्ग और अन्य इलाकों में भी जलजमाव होता है।
अंधेरी सबवे में जमा होने वाले बरसाती पानी को देखते हुए महानगर पालिका अंधेरी-पूर्व से एस.वी. रोड, वीरा देसाई के रास्ते समुद्र की ओर जाने वाले मोगरा नाले को चौड़ा किया जाएगा, जबकि वीरा देसाई मार्ग और जे.पी. रोड पर अतिरिक्त वर्षा जल निकासी पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी।
इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है और अगस्त तक काम शुरू होने की उम्मीद है। वर्षा जल निकासी विभाग के मुख्य अभियंता अशोक मिस्त्री ने कहा कि इन कार्यों के चलते अंधेरी-वेस्ट में स्थित अंधेरी सबवे, जे.पी. रोड, वीरा देसाई मार्ग और आजाद नगर क्षेत्र को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List