.jpg)
ठाणे में बढ़ते अवैध निर्माण को रोकने के लिए मनपा ने एमआरटीपी के तहत केस दर्ज...
To stop the increasing illegal construction in Thane, Municipal Corporation has registered a case under MRTP.
ठाणे : ठाणे मनपा क्षेत्र में बढ़ते अवैध निर्माण को रोकने के लिए ठाणे मनपा ने एमआरटीपी के तहत केस दर्ज करना शुरू कर दिया है। मनपा द्वारा १०० दिनों में ३१ मामले दर्ज किए गए हैं। सबसे ज्यादा १२ अपराध कलवा वॉर्ड कमेटी में हैं, जबकि मुंब्रा में १० और दिवा में ६ मामले दर्ज किए गए हैं। मतलब अवैध निर्माण में कलवा टॉप पर है। उक्त मामलों से यह साफ पता चल रहा है कि ठाणे मनपा क्षेत्र में अवैध निर्माण जोरों शोरों से शुरू हैं।
मनपा अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई जारी रहेगी। बता दें कि अवैध निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार मनपा प्रशासन का विरोध किया जा रहा है। कोर्ट ने अवैध निर्माण पर प्रशासन को फटकार भी लगाई थी। अवैध निर्माण दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं।
मनपा आयुक्त के दौरे के बाद मनपा एक्शन मोड में आ गई है। उपायुक्त गजानन गोदेपुरे की पहल के बाद अवैध निर्माणों को गिराने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। उन्होंने अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना शुरू कर दिया है। अतिक्रमण उपायुक्त गजानन गोदेपुरे ने बताया कि अवैध निर्माण को रोकने के लिए मनपा प्रशासन ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया हैं।
एमआरटीपी के तहत अपराध दर्ज किए जा रहे हैं। १ अप्रैल से १५ जुलाई तक ३१ मामले दर्ज किए गए हैं। ऐसे ही कार्रवाई जारी रहेगी। निश्चित तौर पर अवैध निर्माण पर रोक लगेगी। सबसे ज्यादा अपराध कलवा, मुंब्रा और दिवा में दर्ज किए गए हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News

1.jpg)
Comment List