शरद पवार पर उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने साधा निशाना, आज भले ही हम बिहार में नहीं, लेकिन...

Deputy Chief Minister Fadnavis targeted Sharad Pawar, even though we are not in Bihar today, but...

शरद पवार पर उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने साधा निशाना, आज भले ही हम बिहार में नहीं, लेकिन...

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को शरद पवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ और है जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष को अधिक आहत कर रहा है।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को शरद पवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ और है जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष को अधिक आहत कर रहा है।

दरअसल, शरद पवार ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा था कि भाजपा शिवसेना को कमजोर करने और पार्टी में विभाजन पैदा करने की योजना बना रही है। इस दौरान उन्होंने बिहार में भाजपा के भविष्य को लेकर भी बयान दिया। 

फडणवीस ने यह टिप्पणी पवार द्वारा भाजपा की आलोचना के मद्देनजर की। दरअसल, शरद पवार ने भाजपा पर अपने क्षेत्रीय सहयोगियों को धीरे-धीरे खत्म करने का आरोप लगाया।

पवार ने यह भी कहा कि भाजपा शिवसेना को कमजोर करने और पार्टी में विभाजन पैदा करने की योजना बना रही है। उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ठाणे में कहा, 'कुछ और है जो पवार को ज्यादा आहत करता है। हर कोई इसे जानता है।'

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जेडीयू से अधिक सीटें जीती थीं, लेकिन फिर भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उन्होंने कहा कि यह भाजपा है जो अपने सहयोगियों का ख्याल रखती है। उन्होंने कहा कि अगर हम बिहार (अभी) में सत्ता में नहीं हैं, तो हम निश्चित रूप से कल वहां होंगे।

गौरतलब है कि जदयू नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, राजद के नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इससे एक दिन पहले उन्होंने भाजपा नीत राजग से नाता तोड़ कर 'महागठबंधन' सरकार बनाने के लिए राजद से हाथ मिला लिया था।

महाराष्ट्र में शिंदे के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल के विस्तार पर फडणवीस ने कहा कि मीडिया में पहले से ही मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में काफी अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन अटकलें पूरी तरह से झूठी होने जा रही हैं। विभागों का आवंटन हो जाने के बाद ये सामने आ जाएगा।

गौरतलब है कि एक दिन पहले सीएम शिंदे ने पद की शपथ लेने के 41 दिन बाद अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। शिवसेना और भाजपा के शिंदे गुट के नौ-नौ सहित कुल 18 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

राकांपा की तरफ से 37 स्टार प्रचारकों की घोषणा; राष्ट्रीय महासचिव एस आर कोहली ने पार्टी की ओर से की सूची जारी की राकांपा की तरफ से 37 स्टार प्रचारकों की घोषणा; राष्ट्रीय महासचिव एस आर कोहली ने पार्टी की ओर से की सूची जारी की
मुंबई। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए अजित पवार गुट (Ajit Pawar faction) की राकांपा की तरफ से 37 स्टार...
मीरा-भायंदर में खुद को नगर निगम कर्मचारी बताकर महिला से छेड़छाड़... मामला दर्ज
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा शिंदे गुट में हुए शामिल ...
मुंबई विश्वविद्यालय (एमयू) ने जबरन सेमिनार को लेकर ठाकुर कॉलेज को जारी किया नोटिस...
सायन ब्रिज को सुपीरियर अथॉरिटी ने बंद करना कर दिया स्थगित...
मुंबई के मलाड पूर्व में वर्दमान गारमेंट की दुकान में भीषण आग... कोई हताहत नहीं
पत्नी को सेकंड हैंड कहने पर कोर्ट ने पति को ₹3 करोड़ का मुआवजा देने का दिया निर्देश

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media