
विश्वसनीय समाचार और जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए संचार साधनों के सुचारू रूप से काम करने पर जोर
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोरोना को देखते हुए प्रिंट और इलैक्ट्रॉनिक मीडिया का कामकाज सुचारू रूप से चले। मंत्रालय ने कहा है कि इस समय प्रामाणिक और विश्वसनीय जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए संचार साधनों का सुचारू रूप से काम करना अति आवश्यक है।
मंत्रालय ने आगे कहा कि संचार सांधनों का सुचारू संचालन कोरोना के बारे में अद्यतन जानकारी देने के लिए भी आवश्यक है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि झूठे और भ्रामक समाचारों से बचना चाहिए और इस दिशा में सही नीतियों को प्रोत्साहित करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को भेजे पत्र में कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोरोना को देखते हुए मीडिया गतिविधियों से जुड़ी सभी संस्थाओं को सुचारू रूप से काम करने की सुविधा मिले। इनमें केबल ऑपरेटर, डीटीएच सेवाएं और सामुदायिक रेडिया स्टेशन भी शामिल हैं।
पत्र में कहा गया है कि मीडिया कर्मियों को ले जाने वाहनों पर भी किसी तरह का प्रतिबंध न लगाया जाये।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List