महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,598 नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,598 नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,598 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12,08,642 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के 455 मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस के कारण राज्य में अब तक जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 32,671 हो गई। इन 455 नई मौतों में से 238 मौतें पिछले 48 घंटों में हुईं थी।

वहीं, रविवार को 26,408 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक 8,84,341 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य में फिलहाल 2,91,238 मरीज उपचाराधीन हैं।

मुंबई शहर में रविवार को संक्रमण के 2,209 नए मरीज मिलने के बाद आंकड़ा 1,84,439 पहुंच गया जबकि 44 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 8,469 हो गई।

वहीं मुंबई महागर क्षेत्र में संक्रमण के 5,209 नए मामले सामने आने के बाद आंकड़ा 4,35,201 पहुंच गया। मुंबई शहर इसी क्षेत्र में आता है। एक दिन में 99 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 14,780 हो गई।

पुणे शहर में संक्रमण से 1,774, नागपुर शहर में 1,612 और औरंगाबाद में 397 नए मामले सामने आए।

राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 73.17 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 2.7 प्रतिशत है।

राज्य में अब तक 58,72,241 कोविड-19 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

बॉम्बे हाई कोर्ट ने नवी मुंबई की अवैध इमारत 8 सप्ताह में ध्वस्त करने का दिया निर्देश बॉम्बे हाई कोर्ट ने नवी मुंबई की अवैध इमारत 8 सप्ताह में ध्वस्त करने का दिया निर्देश
बॉम्बे हाई कोर्ट ने नवी मुंबई नगर निगम (एनएनएमसी) को आठ सप्ताह के भीतर संरचना को ध्वस्त करने का निर्देश...
नवनीत राणा की उम्मीदवारी... सीट-बंटवारे के मतभेद से महायुति में कलह
परेल के जीडी अंबेडकर मार्ग पर स्कूल बस ने पिता और उसके 19 वर्षीय बेटे को कुचला... मौत !
महाराष्ट्र में प्रकाश आम्बेडकर एक अहम राजनीतिक फैक्टर... शिवसेना-कांग्रेस का बिगाड़ देगा गणित?
वसई विरार नगर निगम में 4 नए उपायुक्त की नियुक्त...  अतिरिक्त आयुक्त के रूप में संजय हेरवाडे की पुनः नियुक्ति
संजय निरुपम ने कांग्रेस नेतृत्व से किया आग्रह, उद्धव ठाकरे से नाता तोड़ें...
उद्धव ठाकरे ग्रुप के 17 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट का ऐलान...  जानिए किसे मिला दोबारा मौका?

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media