
चंद्रकांत पाटिल ने कहा बाबरी विध्वंस मामले में न्याय हुआ है
On
मुंबई :भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सभी अभियुक्तों को बरी करने के विशेष अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ‘‘ मामले में न्याय हुआ है।’’
उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ भाजपा, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं जैसे लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और अन्य को अयोध्या में विवादित ढांचे को ध्वस्त करने के मामले में बरी करने के फैसले का स्वागत करती है। इस मामले में न्याय हुआ है।’’
पाटिल ने कहा, ‘‘ध्वस्त करने का कार्य आक्रोशित लोगों द्वारा किया गया था, लेकिन तब की सरकार ने भाजपा नेताओं को फंसाया।’’
Tags:
Related Posts
Post Comment
Latest News

बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पुलिस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई आदि...
Comment List