
अभिनेत्री कंगना रनौत के अंगरक्षक गिरफ्तार , महिला को धोखा देने के मामला
On
अभिनेत्री कंगना रनौत के अंगरक्षक को एक महिला को धोखा देने के मामले में कर्नाटक के मांड्या से गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने मुंबई की एक महिला से शादी का वादा किया और बाद में धोखा दे दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘मुंबई पुलिस की एक टीम शनिवार को यहां पहुंची और कुमार हेगड़े को मांड्या के हेग्गाडाहल्ली से गिरफ्तार कर लिया।’’
उन्होंने बताया कि हेगड़े एक महिला से शादी का वादा कर कथित तौर पर उसके साथ रहने लगा। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह मुंबई से फरार हो गया और अपने पैतृक गांव हेग्गाडाहल्ली में रहने लगा।
Tags:
Related Posts
Post Comment
Latest News

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थक विधायक प्रकाश सुर्वे की दादगिरी सामने आई है। विधायक ने एक कार्यक्रम के...
Comment List