
कोरोना की स्थिति में नियंत्रण के बाद मुंबई लोकल शुरू होगी : रावसाहेब दानवे
Rokthok Lekhani
मुंबई : मुंबई की उपनगरीय लोकल शुरू करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार को सौंपी गई है। ऐसे समय में जब राज्य सरकार को लगेगा कि कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है और रेलवे को शुरू करने की जरूरत है तो लोकल ट्रेन शुरू होगी। यदि राज्य सरकार अध्ययन कर इस संबंध में प्रस्ताव भेजगी तो लोकल शुरू हो जाएगी। इसमें कोई समस्या नहीं होगी। उक्त बातें केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने कही। वह दिल्ली में पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से उक्त बातें कही।
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के थमने के साथ ही आम जनता के लिए मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की जा रही है। हालांकि, तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सरकार और मुंबई मनपा ने आम जनता के लिए सार्वजनिक परिवहन पर रोक लगा रखी है। हालांकि, मुंबईवासियों को दिन-ब-दिन यात्रा के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रावसाहेब दानवे ने रेल राज्य मंत्री का पद स्वीकार करते हुए राज्य सरकार से लोकल शुरू करने का अनुरोध किया।
दो दिन पहले, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में सभी के लिए लोकल द्वारा यात्रा करने के संदर्भ में जानकारी दी थी। इस टोपे ने कहा था कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य में प्रतिबंध हैं। शाम 4 बजे तक दुकानें खुली रखने, वीकेंड लॉकडाउन और मुंबई जैसे शहरों में लोकल आम लोगों के लिए बंद रखने का विकल्प अपनाया है, लेकिन अब मुंबई में लोकल शुरू करने की मांग उठ रही है। उन्होंने कहा था कि लोकल ट्रेन तभी शुरू होगी जब बड़े पैमाने पर टीकाकरण हो जाएगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News


Comment List