
मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर अस्पताल में भर्ती
On
Rokthok Lekhani
मुंबई : मुंबई की मेयर व शिवसेना की नगरसेविका किशोरी पेडणेकर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। छाती में दर्द की शिकायत होने की वजह से वे अस्पताल में भर्ती हुई हैं। मेयर के ऑफिस से यह जानकारी दी गई है। किशोरी पेडणेकर को शनिवार रात से ही तकलीफ थी। सीने में दर्द होने की उन्होंने शिकायत की।
जब यह दर्द बढ़ने लगा तो उन्हें रविवार को ग्लोबल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में भर्ती होते ही उनके अलग-अलग कई टेस्ट करवाए गए। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है1 लेकिन उन्हें किस तरह की तकलीफ है और उन्हें कब तक डिस्चार्ज दिया जाना है, इस बारे में अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया गया है।
Tags:
Related Posts
Post Comment
Latest News

बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पुलिस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई आदि...
Comment List