
मुंबई के बोरीवली इलाके में वकील पर दिनदहाड़े तलवारों से हुआ हमला, तीन लोग गिरफ्तार
Rokthok Lekhani
मुंबई: मुंबई के बोरीवली इलाके में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक वकील पर दिनदहाड़े तलवारों और लाठियों से हमला कर दिया गया। सड़क पर हथियार चलाने वाले गुंडों के एक समूह ने वकील सत्यदेव जोशी को बीच रास्ते में उनकी कार को रोका और उसे बाहर निकलने के लिए मजबूर किया जाने लगा, जिसके बाद वाकिन के बहार आने के साथ गुंडों के समूह ने जोशी को तलवारों और लाठियों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
इस भयानक हमले का वीडियो एडवोकेट मदन जे गुप्ता ने ट्विटर पर साझा किया है। जिसमें 5-6 गुंडे वकील पर हथियारों से हमला कर रहे है। वहीं वकील मौके से भागने में सफल रहा लेकिन गंभीर रूप से अभी घायल है। मामले का संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। बोरीवली के एमएचबी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 307, 326,324, 504 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीडियो से पहचाने गए तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
हमले के पीछे का कारण मुंबई पुलिस द्वारा अभी तक खुलासा नहीं किया गया है, हालांकि रिपोर्टों में दावा किया गया है कि यह कथित तौर पर मुंबई के एक डेवलपर के साथ संपत्ति विवाद को लेकर था। बताया जा रहा है कि घटना में वकील गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका कांदिवली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List