
लोअर परेल में पुरानी रंजिश में सरेआम चाकू से युवक की हत्या
On
Rokthok Lekhani
मुंबई : लोअर परेल में एक युवक पर सरेआम चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी भाग ही रहे थे कि एन एम जोशी मार्ग पुलिस थाने के सहायक उप पुलिस निरीक्षक राजेंद्र विचारे ने भाग कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक प्रतीक उर्फ गुड्डू किरण मयेकर की हत्या करने वाले आरोपी मुकेश भारत पटानी और संतोष राम प्रसाद हरिजन एक दूसरे के परिचित हैं। आरोपियों और मृतक के बीच पुरानी रंजिश थी। झगड़े के बाद से आरोपी मारने का मौका देख रहे थे। वारदात के दिन लोअर परेल के एम्पायर प्लाज़ा के पास दोनों ने इसे देख लिया और चाकू से हमला कर दिया।
Tags:
Related Posts
Post Comment
Latest News

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई हैं, यहां एक पेशे से पत्रकार व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका...
Comment List