
कल्याण : ठगी करने वाला बदमाश गिरफ्तार
Rokthok Lekhani
कल्याण : महिला को अपनी बातों में फंसाकर धोखाधड़ी करने वाले एक युवक को विष्णुनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार डोंबिवली की विष्णुनगर पुलिस ने 29 वर्षीय एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं को अपनी बातों में फंसाकर उनके गले से सोने का चेन, मंगलसूत्र लेकर रफूचक्कर हो जाया करता था। ऐसी ही शिकायत 22 जुलाई को एक 29 वर्षीय महिला ने विष्णुनगर पुलिस थाने में दर्ज कराई थी।
महिला की शिकायत पर विष्णुनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय साबले ने सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश वडणे के मार्गदर्शन में एक टीम गठित किया। टीम ने परिसर में लगे सीसीटीवी के माध्यम से डोंबिवली के गोलवली गांव से जालसाज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है। साबले ने बताया कि गहनता से पूछताछ किया जा रहा है ताकि इसके और साथियों की पहचान हो सके।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List