
पोर्न वीडियो मामला, अंधेरी के होटल में शूट हुई थी वीडियो, राज कुंद्रा और उनकी कंपनी के खिलाफ मिल सकते हैं कुछ ज्यादा सबूत?
Rokthok Lekhani
मुंबई : पोर्न फिल्म मामले में जेल में रह रहे बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट के दौरान बनाई गई पोर्न फिल्म चॉकलेट कई राज खोल सकता है।मुंबई क्राइम ब्रांच ने पिछली बार जब शर्लिन चोपड़ा को पूछताछ के लिए बुलाया था, तब भी चॉकलेट के बारे में पूछताछ की थी। कॉन्ट्रैक्ट के दौरान शर्लिन ने ऐप के लिए कुछ वीडियो शूट किए थे। उनमें से एक ‘चॉकलेट वीडियो’ के बारे में साइबर पुलिस ने पूछताछ की थी। शर्लिन बोलीं उस समय आर्म्सप्राइम के क्रिएटिव हेड के साथ उनकी तीखी बहस भी हुई थी। चॉकलेट वीडियो अंधेरी (पूर्व) के एक होटल में शूट किया गया था। क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक़ चॉकलेट के बारे में पूछताछ करने पर राज कुंद्रा और उनकी पोर्न कंपनी के खिलाफ कुछ ज्यादा सबूत मिल सकते हैं।
सॉफ्टपोर्न केस में कल एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को पूछताछ के लिए समन किया गया था। इस मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा न्यायिक हिरासत में हैं। उनका राज कुंद्रा की फर्म ‘आर्म्सप्राइम मीडिया’ के साथ कॉन्ट्रैक्ट था। ये कॉन्ट्रैक्ट हिंदुस्थान के बाहर की कंपनियों के कुछ ऐप के लिए अश्लील कंटेंट उपलब्ध कराने का था। शर्लिन ने भी राज कुंद्रा पर कई आरोप लगाए थे। शर्लिन के आरोप के मुताबिक, राज कुंद्रा ने ही उन्हें एडल्ट फिल्मों के बिजनेस में धकेला है। राज ने उन्हें एडल्ट कंटेंट में काम करने को कहा था। पहले एक रोल ऑफर किया गया फिर बाद में एडल्ट कंटेंट बनाने को कहा। राज ने उन्हें अपने हॉटशॉट ऐप के लिए शूट करने के लिए कहा था। हालांकि, इसके लिए शर्लिन चोपड़ा ने मना कर दिया था।
शर्लिन ने अप्रैल २०२१ में राज के खिलाफ अपराध दर्ज कराई थी। अदालत ने राज कुंद्रा को २८ जुलाई को जमानत देने से इंकार कर दिया था। शर्लिन को पहले ही मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने २०२० में आर्म्सप्राइम के खिलाफ दर्ज एफआईआर में आरोपी के रूप में पेश किया था। क्राइम ब्रांच ने उन्हें २६ जुलाई, २०२१ को पोर्न फिल्म रैकेट मामले में एक बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए मुंबई हाईकोर्ट का रुख किया था। शर्लिन की याचिका में कहा गया है कि उन्हें राज कुंद्रा की तरह गिरफ्तारी का डर है। अदालत ने २८ जुलाई को गिरफ्तारी के खिलाफ शर्लिन को सुरक्षा मुहैया कराई है।
मार्च २०१९ में शर्लिन चोपड़ा ने आर्म्सप्राइम के साथ एक समझौता किया था, जिसके फाउंडर राज कुंद्रा थे। शर्लिन ने आर्म्सप्राइम के साथ कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया, क्योंकि वे मौजूदा ५०-५० रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल को लेकर कंफर्टेबल नहीं थीं। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद ऐप पर मौजूद कंटेंट हटाने के लिए कहा था, लेकिन वह अभी भी इंटरनेट पर है। शर्लिन चोपड़ा ने पुलिस को बताया था कि मार्च २०१९ में राज कुंद्रा ने ‘द शर्लिन चोपड़ा ऐप’ के आइडिया के साथ अपने बिजनेस मैनेजर को उनके पास भेजा था।
बिजनेस मैनेजर ने कहा था वह जो कंटेंट सोशल मीडिया पर अपलोड करती हैं वह मुफ्त है, लेकिन वह एक कस्टमाइज ऐप के जरिए इनसे पैसा कमा सकती हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा कि आर्म्सप्राइम और राज कुंद्रा के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट के १२ महीनों के दौरान उन्हें किसी भी कानूनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
बॉलीवुड पर साढ़ेसाती लगी हुई है। एक के बाद एक फिल्ममेकर पर आरोपों का दौर जारी है। पोर्न फिल्म के मामले में कई अभिनेत्रियों का नाम सामने आने और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के न्यायिक हिरासत में होने का मामला चल ही रहा है कि फिल्ममेकर व उल्लू डिजिटल के मालिक पर एक महिला के विनय भंग का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। महिला की शिकायत पर कंपनी की कंट्री हेड को भी आरोपी बनाया गया है।
दोनों के खिलाफ अंबोली थाने में ४ अगस्त को आपराधिक केस दर्ज किया गया था। पीड़ित महिला का आरोप है कि कंपनी उल्लू डिजिटल के ऑफिस में बने स्टोर रूम में उससे छेड़छाड़ की गई थी। गौरतलब है कि फिल्म निर्माण कंपनी उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड एडल्ट कंटेंट बनाती है। २०१३ में आरोपी ने ‘बात बन गई’ फिल्म बनाई थी। उन्होंने उल्लू ऐप २०१८ में लॉन्च किया था। इस ऐप पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भोजपुरी, बंगाली, पंजाबी, मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और गुजराती में एडल्ट कंटेंट प्रोवाइड करवाया जाता है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List