
राज्य के मुख्यमंंत्री उद्धव ठाकरे ने दी फिर लॉकडाउन की चेतावनी
Rokthok Lekhani
मुंबई : राज्य के मुख्यमंंत्री उद्धव ठाकरे ने मंत्रालय के प्रांगण में तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने राज्य की जनता को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिन-जिन लोगों ने स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है, उन सभी ज्ञात और अज्ञात वीरों को प्रणाम। उन्होंने कहा कि महापुरुषों ने हमें समझाया है कि स्वराज का मतलब क्या होता है, स्वतंत्रता का मतलब क्या होता है।
अपने भाषणमें मुख्यमंत्री ने एक बार फिर राज्य में कोरोना की स्थितियों की चर्चा की। साथ ही एक बार फिर लॉकडाउन की चेतावनी दे दी। उनकी चेतावनी में गंभीरता साफ झलक रही थी। साथ ही यह भी झलक रहा था कि ऐसी नौबत आई तो उन्हें लॉकडाउन लगाने में बहुत दुख होगा, लेकिन परिस्थिति अगर ऐसी बनी तो उन्हें यह करना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना का संकट कायम है। हमने कोरोना के कहर को देखा है। स्वास्थ्य सुविधाएं हम बढ़ा रहे हैं। ऑक्सीजन की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए हम लॉकडाउन संबंधी प्रतिबंधों में छूट दे रहे हैं। जिस वक्त हमें ऐसा लगा कि ऑक्सीजन की उपलब्धता कम हो रही है, उस वक्त हमारे पास और कोई रास्ता नहीं रह जाएगा। हमें राज्य में मजबूरन लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने जनता संवाद में यह स्पष्ट कहा था कि कोरोना मरीजों के लिए मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत 700 मीट्रिक टन से अधिक बढ़ जाती है, तो राज्य सरकार तत्काल प्रभाव से कड़ा लॉकडाउन लगा देगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List