
उद्योगों पर हमले निंदनीय हैं और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा -उद्योग मंत्री सुभाष देसाई
Rokthok Lekhani
मुंबई : संभाजीनगर के रामा होटल में देसाई ने कई उद्योगपतियों से बातचीत की। इस बातचीत में उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने साफ कर दिया है कि उद्योगों पर हमले निंदनीय हैं और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बैठक में उन्होंने कहा कि यदि उद्यमियों को कोई छोटी या बड़ी समस्या आती है तो उनका भी उल्लेख करें, ताकि पुलिस द्वारा निवारण की कार्रवाई की जा सके; ऐसा देसाई ने स्पष्ट किया कि राज्य में कहीं भी उद्योगों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने को लेकर विवाद है।
औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने को लेकर शिवसेना आज भी गंभीर है, औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने का यह सही वक्त है। यह बात देसाई ने कही। इस संदर्भ में बोलते हुए सुभाष देसाई ने कहा कि हिंदूहृदयसम्राट माननीय शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने इस शहर का नाम संभाजीनगर किया था, उनके सुपुत्र उद्धव ठाकरे अब मुख्यमंत्री हैं।
इसके अलावा, दो पार्टियां उनका समर्थन कर रही हैं। मुख्यमंत्री और महाविकास आघाड़ी के सभी नेता इस संदर्भ में जल्द से जल्द निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं लेकिन इसे भी सुलझा लिया जाएगा। इससे पहले ऐसा ही प्रस्ताव संभागीय आयुक्तों ने भेजा है, जिसके कारण अब औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर रखने का समय आ गया है। इस संदर्भ में राज्य सरकार जल्द ही निर्णय लेगी। ऐसा देसाई ने स्पष्ट किया।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List