
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर फिर लगा 25 हजार रुपए का जुर्माना
On
Rokthok Lekhani
मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगे वसूली के आरोप मामले की सुनवाई कर रहे चांदीवाल आयोग के समक्ष बुधवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह लगातार तीसरी बार पेश नहीं हुए। इस पर आयोग ने परमबीर सिंह को फिर से 25 हजार रुपए का जुर्माना भरने का आदेश जारी किया है।
आयोग ने मामले की सुनवाई 30 अगस्त तक के लिए टाल दिया है। चांदीवाल आयोग के समन के बाद परमबीर सिंह बुधवार को तीसरी बार गैरहाजिर रहे। पहली बार नहीं आने पर परमबीर सिंह पर पांच हजार और दूसरी बार अनुपस्थित रहने पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया था। अनुपस्थित रहने पर 25 हजार रुपए जुर्माना सुनाया गया है।
Tags:
Related Posts
Post Comment
Latest News

बांद्रा के लिंकिंग रोड इलाके के गज़ेबो मार्केट में गुरुवार की रात एक चौंकाने वाली घटना में तीन अज्ञात लोगों...
Comment List