
मुंबईकरों को राहत, मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सभी झीलें हुईं लबालब
मुंबई: पिछले महीने धीमे होने के बाद मुंबई (Mumbai) में मानसून (Monsoon) ने एक बार फिर से रफ़्तार पकड़ी है। मुंबई में मंगलवार से ही रुक-रुक कर बारिश (Rain) हो रही है। ऐसे में खबर है कि, मुंबई को पानी (Water) सप्लाई करने वाली झीलों में वॉटर लेवल बढ़ा है हालांकि पिछले साल के मुकाबले इन झीलों में वॉटर लेवल अब भी कुछ कम है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली 7 झीलों का जलस्तर गुरुवार को 90.22 फीसदी को पार कर गया है। पिछले साल इस दौरान झीलों का जलस्तर 96.90 फीसदी था।
मुंबई को पीने के पानी की आपूर्ति करने वाली झीलें और बांध जलाशय तुलसी, तानसा, विहार, भातसा, मोदक सागर, अपर वैतरणा और मध्य वैतरणा हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बीएमसी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सात झीलों में 13,05,878 मिलियन लीटर या 90.22 प्रतिशत पानी है। पिछले साल इसी दौरान 14,02,553 मिलियन लीटर के साथ पानी का स्टॉक 96.90% था, जबकि 2019 में इस समय पानी का स्टॉक 14,11,638 मिलियन लीटर था।
मुंबई के लिए पीने योग्य पानी के दो प्रमुख स्रोत – तानसा और मोदक सागर झीलें – 22 जुलाई को ओवरफ्लो होने लगीं थी जबकि विहार और तुलसी झील क्रमश: 18 और 16 जुलाई को ओवरफ्लो हो गई थीं।
Related Posts

Post Comment
Latest News

Comment List