
मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी वर्षा के चलते गोदावरी नदी में जलस्तर खतरे के निशान पर पहुँची
Rokthok Lekhani
महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ने बृहस्पतिवार को कहा कि मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी वर्षा के चलते गोदावरी नदी में जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है और करीब 15 साल बाद ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।
जिले के पालक मंत्री चव्हाण ने इस क्षेत्र में भारी वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के बाद संवाददातओं से कहा, ‘‘ गोदावरी नदी में जलस्तर ‘अलर्ट’ स्तर पर पहुंच गया है और करीब 15 साल बाद ऐसी स्थिति नजर आई है। इन वर्षों के दौरान नदी के पास कई भवन बन गए और मैंने यह भी देखा है कि कुछ ढांचे तो नांदेड़ शहर के नालों में बना दिए गए हैं।’’
मंत्री ने स्थानीय प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की और वह गोदावरी नदी में उफान की स्थिति को देखने भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मकान पानी में डूब गए हैं, उन्हें सहायता दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि जिले में कृषि एवं बुनियादी ढांचों को पहुंची क्षति का भी उन्होंने जायजा लिया है।
अधिकारियों के अनुसार नांदेड़ में इस मानसून में अब तक 962.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है जो औसत वार्षिक बारिश का 118 प्रतिशत है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List