
कांदिवली में ऑटोरिक्शा एक्सीडेंट ने छीनी बुजुर्ग की जान
Rokthok Lekhani
मुंबई : आपने अपने जीवन में एक से बढ़कर एक भयानक रोड एक्सीडेंट देखे होंगे। पर आज हम आपको एक ऐसे एक्सीडेंट के बारे में बताने जा रहे हैं। जो भयानक तो नहीं था लेकिन इस दुर्घटना में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की जान चली गई। इस मामले में रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह दुर्घटना 9 तारीख को उत्तर मुंबई के कांदिवली पश्चिम की है। जहां एक बुजुर्ग शख्स सड़क क्रॉस कर रहा था। तब तक उसे एक रिक्शा टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना का एक CCTV फुटेज भी अब वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि किस तरह एक व्यक्ति सड़क क्रॉस करते वक़्त एक ऑटो रिक्शा ने बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दिया। हालांकि वीडियो में यह भी साफ दिखाई दे रहा है कि ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने उस शख्स को बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन तेज रफ्तार में आते रिक्शा का पिछला भाग शख्स से टकरा गया।
इसके बाद रिक्शा चालक ने भागने की बजाए अपना कर्तव्य निभाया और बुजुर्ग व्यक्ति को अपने रिक्शे में बिठाकर उसके घर पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति की 15 सितंबर को मौत हो गई। इसके बाद इस मामले की जांच कर रहे पुलिस उप पुलिस उप निरीक्षक एस बनसोडे ने रिक्शा चालक के ऊपर आईपीसी की धारा 279, 338 और 304 A के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List