गणपति उत्सव के सातवें दिन मुंबई में 15,000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया

गणपति उत्सव के सातवें दिन मुंबई में 15,000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया

Rokthok Lekhani

मुंबई : गणपति उत्सव के सातवें दिन पूरे मुंबई में देवी गौरी की 213 मूर्तियों सहित कम से कम 15,295 मूर्तियों को समुद्र, झीलों और तालाबों में विसर्जित किया गया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बीएमसी के अधिकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को गणेश उत्सव के सातवें दिन विसर्जन के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। अधिकारी के मुताबिक बृहस्पतिवर को विसर्जित की गई 15,295 मूर्तियों में से 6,818 मूर्तियां कृत्रिम तालाबों में विसर्जित की गईं। प्राकृतिक जल निकायों में भीड़ से बचने के लिए शहर भर में कृत्रिम तालाबों को बनाया गया था।

इससे पहले गणपति उत्सव के दूसरे और पांचवे दिन क्रमशः 41,000 और 66,000 मूर्तियों को विसर्जित किया गया था। गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण 10 दिवसीय गणपति उत्सव इस बार सादगी के साथ मनाया जा रहा है।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

राकांपा की तरफ से 37 स्टार प्रचारकों की घोषणा; राष्ट्रीय महासचिव एस आर कोहली ने पार्टी की ओर से की सूची जारी की राकांपा की तरफ से 37 स्टार प्रचारकों की घोषणा; राष्ट्रीय महासचिव एस आर कोहली ने पार्टी की ओर से की सूची जारी की
मुंबई। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए अजित पवार गुट (Ajit Pawar faction) की राकांपा की तरफ से 37 स्टार...
मीरा-भायंदर में खुद को नगर निगम कर्मचारी बताकर महिला से छेड़छाड़... मामला दर्ज
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा शिंदे गुट में हुए शामिल ...
मुंबई विश्वविद्यालय (एमयू) ने जबरन सेमिनार को लेकर ठाकुर कॉलेज को जारी किया नोटिस...
सायन ब्रिज को सुपीरियर अथॉरिटी ने बंद करना कर दिया स्थगित...
मुंबई के मलाड पूर्व में वर्दमान गारमेंट की दुकान में भीषण आग... कोई हताहत नहीं
पत्नी को सेकंड हैंड कहने पर कोर्ट ने पति को ₹3 करोड़ का मुआवजा देने का दिया निर्देश

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media