
Manoj Patil Suicide : मुंबई पुलिस ने Sahil Khan के खिलाफ दर्ज किया केस
Rokthok Lekhani
मुंबई : हाल ही में खबर आई थी कि मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल (Mister India Body Builder Manoj Patil) ने मुंबई स्थित अपने घर पर आत्महत्या की कोशिश (Tries To Comit Suicide) की थी। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि मुंबई ओशिवारा पुलिस ने एक्टर साहिल खान, जूनेद कालिवाला, रूबल दंडकर और राज फ़ौजदार के ख़िलाफ़ मनोज को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आईपीसी की धारा 306, 511, 500, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
Sahil Khan पर साइबर बुलिंग का लगाया आरोप
दरअसल खुदकुशी से पहले मनोज ने एक नोट लिखा था, जिसमें अभिनेता और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर साहिल खान (Sahil Khan) को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। यह सुसाइड नोट ओशिवारा के पुलिस अधिकारी के नाम लिखा गया था। 8 सेप्टेंबर को मनोज पाटिल ने साहिल खान के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दी थी। कि साहिल खान उसे परेशान कर रहा है। लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नही लिया।
वहीं इस मामले में साहिल खान ने इन आरोपों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सफाई दी। साहिल ने भी जवाब में मनोज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साहिल के मुताबिक, खुदकुशी की कोशिश करने वाले मनोज पाटिल ने राज फौजदार को नकली और एक्सपायर्ड हो चुकी स्टेरॉयड बेची थीं। जब राज फौजदार ने साहिल को इस बात की जानकारी दी तो साहिल ने इस रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए मनोज के खिलाफ सोशल मीडिया पर बातें लिखीं थी।
Related Posts
Post Comment
Latest News

1.jpg)
Comment List