
ठाणे से कांग्रेस के पूर्व कांग्रेस विधायक कांती कोली का निधन
On
Rokthok Lekhani
,
ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे से कांग्रेस के पूर्व विधायक कांती कोली का लंबी बीमारी के बाद यहां उनके आवास पर निधन हो गया। उनके परिवार के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कोली ने बृहस्पतिवार रात को अंतिम श्वांस ली। वह 75 वर्ष के थे।
कोली पूर्व में ठाणे नगर परिषद में पार्षद निर्वाचित हुए थे। इस पद पर एक कार्यकाल के बाद वह 1980 और 1990 के बीच दो बार ठाणे विधानसभा सीट से विधायक रहे। वह अखिल भारतीय कोली समाज, नयी दिल्ली की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष भी रहे।
सूत्रों ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और अन्य सदस्य हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News

वसई-विरार और नालासोपारा में देर रात से जोरदार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण लोग अपने घरों में...
Comment List