
मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ आक्रामक हुई भाजपा, मुंबई में जगह-जगह किया गया विरोध प्रदर्शन
Rokthok Lekhani
मुंबई : राकांपा प्रवक्ता और मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ भाजपा आक्रामक हो गई है। प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने जहां मलिक का पुतला जलाया गया, वहीं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंत्रालय के बाहर उनका पुतला फूंका। इसके अलावा मुंबई में अन्य जगहों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवाब मलिक के खिलाफ आंदोलन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के आंदोलन को देखते हुए मंत्रालय के बाहर पुलिस का सख्त पहरा था। मंत्रालय में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की पूरी तरह जांच-पड़ताल के बाद अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी।
गौरतलब हो कि नरीमन प्वाइंट स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय के पास हुए आंदोलन का नेतृत्व मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढा ने किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने महाविकास आघाड़ी सरकार के मंत्री नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड माफियाओं के साथ संबंधों को उजागर किया है। मलिक ने मंत्री पद पर रहते हुए अंडरवर्ल्ड माफियाओं के साथ आर्थिक व्यवहार किया है, जो राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है। महाराष्ट्र सरकार मलिक को तत्काल पद से हटाए तथा फड़नवीस द्वारा मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ दिए गए सबूतों की निष्पक्षता से जांच करे।
लोढ़ा ने कहा कि फड़नवीस तथा उनके परिवार पर लगाए गए व्यक्तिगत आरोप निराधार है तथा सत्य से कोसों दूर है। मलिक पिछले एक महीने से प्रतिदिन मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से किसी न किसी पर झूठे तथा तथ्यहीन व्यक्तिगत आरोप लगाते आ रहे है, जो मंत्री पद पर बैठे व्यक्ति के लिए अशोभनीय है। इस अवसर पर विधायक राहुल नार्वेकर, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, सचिव प्रतीक कर्पे, जिला अध्यक्ष शरद चिंतनकर के साथ अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नवाब मलिक का विरोध करते हुए मंत्रालय के बाहर आंदोलन किया और उनका पुतला जलाया।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List