
एसटी आंदोलन में भाजपा नेताओं ने की घुसपैठ- जयंत पाटील
Rokthok Lekhani
मुंबई : एसटी महामंडल के कर्मचारी अपने हैं। महाविकास आघाड़ी सरकार ने कभी भी उनके साथ भेदभाव नहीं किया। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। लेकिन भाजपा नेता आंदोलन में आगे बढ़ रहे हैं, दंगा कर रहे हैं, बकवास कर रहे हैं।
यहां ऐसी राजनीति हो रही है, इसका जवाब राजनीतिक तरीके से दिया जा रहा है। यह बात राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटील ने कही। परिवहन मंत्री अनिल परब कर्मचारी संघों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं और इस मुद्दे को जल्द ही हल किया जाए, यह राज्य सरकार की भूमिका है, ऐसा पाटील ने स्पष्ट किया।
आज तक सरकारी या अर्धसरकारी कर्मचारियों का आंदोलन उनकी यूनियनों द्वारा ही किया जाता था। ऐसे संगठनों में कोई भी राजनीतिक दल आगे बढ़कर आंदोलन नहीं करता था। सभी राजनीतिक दल इस मर्यादा का पालन करते थे।
लेकिन भाजपा येनकेन प्रकारेण सरकार विरोधी वातावरण निर्माण करने के लिए कर्मचारी संगठन के इच्छुक न होने के बाद भी स्वयं आगे आकर आंदोलन करते हुए दिखाई दे रही है, ऐसा पाटील ने कहा। भाजपा नेताओं द्वारा एसटी कार्यकर्ताओं के आंदोलन में घुसपैठ और उनके भड़काऊ बयानों को लेकर पाटील ने जमकर खिंचाई की।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List