
घाटकोपर पूर्व के पंतनगर में बलात्कार के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Rokthok Lekhani
मुंबई : घाटकोपर पूर्व के पंतनगर पुलिस की हद में मिली अज्ञात महिला के शव का मामला सुलझ गया है। अपराध शाखा की यूनिट-5 की टीम ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को 12 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर शव को गटर के पास फेंक कर फरार हो गया था।
गौरतलब है कि इमारत क्रमांक 38 व 39 के बीच गटर के किनारे निर्वस्त्र अवस्था में 40 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिला था। वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक सुहास कांबले के मार्गदर्शन में पंतनगर पुलिस के साथ-साथ अपराध शाखा की टीम भी जांच में जुटी थी।
अपराध शाखा यूनिट-5 के प्रभारी घनश्याम नायर ने बताया कि जांच में मालूम हुआ कि आरोपी नई मुंबई में रहता है जो अक्सर घूमता रहता है। उसके खिलाफ वाशी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है, जिसमें वह सात अक्टूबर तक जेल में था। उसका नाम सागर निहाल यादव है। पुलिस ने मानखुर्द स्टेशन के पास फील्डिंग लगाकर उसे गिरफ्तार किया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News


Comment List