
मुंबई के दादर में शादी का झांसा देकर एक युवती से बलात्कार
Rokthok Lekhani
मुंबई : शादी का झांसा देकर एक युवती से बलात्कार करनेवाले जिस आरोपी की मुंबई पुलिस को तलाश है वह आजमगढ़ में अन्य युवती के साथ सात फेरे लेने की तैयारी में है। मामला मुंबई के दादर पुलिस से जुड़ा हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक रेप की एफआईआर दर्ज करवानेवाली युवती ने आरोप लगाया है कि वह और फरार युवक दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। वहां उक्त व्यक्ति ने उसे पहले शादी का झांसा देकर कई महीने तक बलात्कार करता रहा।
मुंबई की दादर पुलिस में दर्ज इस मामले में पीड़िता ने यह लिखवाया है कि उसने हमें शादी का वादा किया था और उसके बाद हमारे गहने बिकवाकर हमसे ९ लाख ९५ हजार रुपए भी ले लिए।
वहीं अब ये पता चला है कि उक्त फरार आरोपी २१ नवंबर को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सरायमीर कसबे में अन्य युवती के साथ सात फेरे लेगा। आजमगढ़ के बस अड्डे के बगल एक चर्चित होटल में बलात्कार का यह फरार आरोपी आज सात फेरे लेगा। पीड़िता ने पुलिस उपायुक्त से मिलकर भी अपना दुखड़ा सुनाया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List