महाराष्ट्र सीआईडी ने पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को उसके सामने पेश होने को कहा

महाराष्ट्र सीआईडी ने पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को उसके सामने पेश होने को कहा

Rokthok Lekhani

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को उनके खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के दो मामलों के सिलसिले में बयान दर्ज कराने के लिए अगले सप्ताह उसके सामने पेश होने को कहा है। इन दोनों मामलों की महाराष्ट्र सीआईडी जांच कर रही है।

अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीआईडी ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी को नोटिस जारी कर पेश होने को कहा है। अधिकारी ने बताया कि बहुत संभव है कि सिंह सीआईडी के समक्ष उसके नवी मुंबई के बेलापुर कार्यालय में उपस्थित हों।

एजेंसी दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने और ठाणे के कोपरी पुलिस थाने में सिंह के खिलाफ वसूली के दर्ज दो मामलों की जांच कर रही है। अधिकारी ने कहा, ‘‘सीआईडी इस मामले में सिंह की भूमिका को जानना चाहती है। इसलिए उनसे पेश होने को कहा गया है। उनसे पूछने के लिए प्रश्नावली भी तैयार की गई है।’’

गौरतलब है कि इससे पहले सीआईडी ने मरीन ड्राइव थाने में दर्ज मामले में निरीक्षक नंद कुमार गोपाले और आशा कोर्के को गिरफ्तार किया था। चंडीगढ़ से बृहस्पतिवार को मुंबई आए सिंह मुंबई अपराध शाखा के समक्ष उपस्थित हुए जबकि अगले दिन उनसे ठाणे नगर पुलिस ने पूछताछ की। सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र में वसूली के पांच मामले दर्ज हैं। उच्चतम न्यायालय ने उन्हें गिरफ्तारी से अस्थायी संरक्षण दिया है।


Tags:

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई विश्वविद्यालय (एमयू) ने जबरन सेमिनार को लेकर ठाकुर कॉलेज को जारी किया नोटिस... मुंबई विश्वविद्यालय (एमयू) ने जबरन सेमिनार को लेकर ठाकुर कॉलेज को जारी किया नोटिस...
विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा, "हमें प्राप्त एक शिकायत पत्र के आधार पर हमने ठाकुर कॉलेज को एक पत्र...
सायन ब्रिज को सुपीरियर अथॉरिटी ने बंद करना कर दिया स्थगित...
मुंबई के मलाड पूर्व में वर्दमान गारमेंट की दुकान में भीषण आग... कोई हताहत नहीं
पत्नी को सेकंड हैंड कहने पर कोर्ट ने पति को ₹3 करोड़ का मुआवजा देने का दिया निर्देश
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में 58 वर्षीय सेवानिवृत्त कांस्टेबल को 5 साल जेल की सजा !
बॉम्बे हाई कोर्ट ने नवी मुंबई की अवैध इमारत 8 सप्ताह में ध्वस्त करने का दिया निर्देश
नवनीत राणा की उम्मीदवारी... सीट-बंटवारे के मतभेद से महायुति में कलह

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media