
एकनाथ खडसे की बेटी पर हमला, बाल-बाल बचीं रोहिणी खडसे
एनसीपी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के ऊपर जलगांव जिले में पांच अज्ञात लोगों ने हमला किया है। इस जानलेवा हमले में रोहिणी खडसे बाल- बाल बच गईं है। उनकी कार पर यह हमला बीती रात तकरीबन 8 बजे के आसपास हुआ। जानकारी के मुताबिक रोहिणी खडसे मानेगांव से मुक्ताईनगर की तरफ जा रही थीं। तभी अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। इस दौरान रोहिणी खडसे के साथ कार में उनके निजी सहायक पांडुरंग नफडे और ड्राइवर मौजूद थे। हमलावरों ने उनकी कार के शीशे पर एक बड़े पत्थर से निशाना साधा। हमले के बाद हमलावर फरार हो गए।
जलगांव के मुक्ताईनगर सीट पर बीते कुछ दिनों से शिवसेना और एनसीपी नेताओं के बीच संघर्ष चल रहा है। रोहिणी खडसे पर हमले को भी इसी संघर्ष से जोड़कर देखा जा रहा है। इस हमले के बाद एकनाथ खडसे के बंगले पर समर्थकों की भीड़ जुटी हुई।
एकनाथ खडसे ने अपनी बेटी पर हुए हमले को लेकर स्थानीय शिवसेना विधायक चंद्रकांत पाटिल पर निशाना साधा है। खडसे ने कहा कि महिलाओं पर हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों की आपराधिक प्रवत्ति के लोगों की जांच करना बेहद जरूरी है।
एकनाथ खडसे ने कहा कि जिस चंद्रकांत पाटिल को विधायक का चुनाव जिताने के लिए एनसीपी कार्यकर्ताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। आज वही विधायक एनसीपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहा है। रोहिणी खडसे पर हुए हमले को लेकर भी मुख्यमंत्री से उचित और
रोहिणी खडसे ने भी उनके ऊपर हुए हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, सुप्रिया सुले, अजित पवार को टि्वटर पर टैग करते हुए उन्होंने सवाल किया है कि संत मुक्ताई की भूमि पर महिलाएं सुरक्षित रहेंगी ना?
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List