
अपने ‘भगवान’ गोविंदा से मिल इमोशनल हुए : रणवीर सिंह
बॉलिवुड ऐक्टर रणवीर सिंह कई ऐक्टर्स को अपना आदर्श बताते हैं जिनमें शाहरुख, सलमान और अक्षय कुमार जैसे सितारे शामिल हैं। अपनी एनर्जी के लिए मशहूर रणवीर सिंह ने अब गोविंदा को अपना ‘भगवान’ बताया है। हाल में जब गोविंदा रणवीर सिंह के होस्टिंग वाले रिऐलिटी शो पर पहुंचे तो उन्हें देख रणवीर रोने लगे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गया।
दरअसल कलर्स टीवी के रिऐलिटी शो ‘द बिग पिक्चर’ को रणवीर सिंह होस्ट कर रहे हैं। इस शो में भाग लेने के लिए गोविंदा भी पहुंचे। रणवीर सिंह ने ऑडियंस से गोविंदा को इंट्रोड्यूस कराते हुए उन्हें अपना भगवान बताया। इसके बाद जैसे ही गोविंदा शो के सेट्स पर आए तो रणवीर उनके पैरों में लेट गए। इसके बाद रणवीर इमोशनल होकर रोते हुए नजर आए। देखें, इस प्रोग्राम का प्रमोशनल वीडियो
इसके बाद रणवीर ने गोविंदा के 90 के दशक के कुछ बेहद सुपरहिट और पॉप्युलर गानों पर जमकर डांस किया। इस शो के दौरान गोविंदा भी खूब मजाकिया अंदाज में नजर आए। वीडियो कॉल के जरिए शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता, बेटी टीना और बेटे यशवर्धन भी प्रोग्राम में शामिल हुए। वैसे बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब रणवीर ने गोविंदा को अपना आदर्श बताया है। दोनों साल 2014 की फिल्म ‘किल दिल’ में साथ भी नजर आ चुके हैं।
इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह हाल में अपनी फिल्म ’83’ में नजर आए थे जिसमें उन्होंने कपिल देव का किरदार निभाया है। अब वह करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग आलिया भट्ट के साथ कर रहे हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ और दिव्यांग ठक्कर की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में भी नजर आने वाले हैं
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List