
मुंबई में तीन दिन में 159 रेजिडेंट डॉक्टर मिले कोरोना संक्रमित
मुंबई में महाराष्ट्र सरकार और नगर निकाय द्वारा संचालित अस्पतालों के 159 रेजिडेंट डॉक्टर तीन दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स की जेजे अस्पताल इकाई के प्रमुख गणेश सोलुंके ने बताया कि मध्य मुंबई स्थिति सरकारी अस्पताल के 62 रेजिडेंट डॉक्टर पिछले 72 घंटे में कोविड से संक्रमित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल में 40, लोकमान्य तिलक महानगर पालिका सर्वसाधरण अस्पताल में 50 और आरएन कूपर अस्पताल में सात अन्य डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। तीनों अस्पताल बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा चलाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि पास के शहर में ठाणे महानगर पालिका द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के आठ रेजिडेंट डॉक्टर संक्रमित हुए हैं।
महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने मंगलवार को कहा था कि महाराष्ट्र सरकार और नगर निकायों द्वारा संचालित अस्पतालों के 170 रेजिडेंट डॉक्टर बीते दो दिन में संक्रमित हुए हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List