
महामारी की में चपेट अब तक 265 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है
मुंबई। कोरोना के कहर से महाराष्ट्र पुलिस भी अछूती नहीं है। राज्य में कोरोना महामारी की चपेट में आकर अब तक 265 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। इस मामले में मुंबई के आंकड़े सबसे ज्यादा हैं। देश की आर्थिक राजधानी में अब तक 126 पुलिसकर्मी कोविड 19 की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 37, नागपुर में 25, पुणे में 20, अहमदनगर में 17, गढ़चिरौली में 16, नवी मुंबई में 12 और नासिक में 12 पुलिसकर्मियों की अबतक कोरोना से मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र पुलिस में एक्टिव मामलों की संख्या फिलहाल 2145 है।
पूरे महाराष्ट्र में मंगलवार को 370 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले सोमवार को भी 298 पुलिसकर्मियों को कोरोना हुआ था। इस समय पूरे राज्य में 9401 पुलिसकर्मी क्वारंटीन हैं। कोरोना की तीनों लहरों में कई पुलिस वालों की मृत्यु हुई है। इस बीमारी ने अकेले मुंबई में 126 पुलिसकर्मियों की जिंदगी ले ली। ठाणे में 37, नागपुर में 25, पुणे में 20, अहमदनगर में 17, गढचरौली में 16 पुलिस कर्मियों की मृत्यु हुई। नवी मुंबई और नासिक में 12-12 पुलिसकर्मियों की जान गई।
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 46,723 नए मामले सामने आए, जो एक दिन पहले के मामलों से 12,299 अधिक हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महामारी से 32 और मरीजों की मौत भी हुई है। बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण के नए मामलों में ओमीक्रोन के 86 मामले हैं।
लगातार चार दिन तक रफ्तार थमने के बाद मुंबई में फिर कोरोना का ग्राफ बढ़ा है। पिछले 24 घंटे के दौरान यहां कोरोना वायरस के 16,420 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। यह आंकड़ा एक दिन पहले आए मामलों से करीब 41 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं सात और संक्रमितों की मौत हो गई। उधर दिल्ली में भी कोरोना मामलों में तेज उछाल आया है। यहां 27561 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 40 मरीजों को जान गंवानी पड़ी है। पॉजिटिविटी रेट भी 26.22 प्रतिशत पहुंच गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List