
महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिसकर्मी का पुत्र गिरफ्तार
On
मुंबई : पुलिस के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के 23 वर्षीय पुत्र को, एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी का महिला के साथ संबंध था।
उन्होंने कहा कि महिला, बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी की बेटी थी और उसे सोमवार सुबह प्रताप नगर इलाके में स्थित उसके आवास पर लटका हुआ पाया गया था।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कथित तौर पर महिला द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें उसने अपने प्रेमी निखिल चव्हाण को जीवन में समस्याएं पैदा करने का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया और सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया।
Tags:
Related Posts
Post Comment
Latest News

महाराष्ट्र पर एक बार फिर कोरोना का खौफ मंडरा रहा है. राज्य में बुधवार को कोरोनावायरस के 1800 नए मामले...
1.jpg)
Comment List