मुंबई में नकली नोट! जब्त हुई सात करोड़ की फेक करेंसी

मुंबई में नकली नोट! जब्त हुई सात करोड़ की फेक करेंसी

मुंबई:देश को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए अपराधी नई- नई चलते रहते हैं। इसमें उनका एक बड़ा हथियार बन चुका है नकली नोटों का कारोबार। जाली नोटों के सौदागर देश भर में फेक करेंसी का जाल फैलाकर हिंदुस्तान कमजोर करने में लगे हुए हैं। मायानगरी मुंबई में पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह को अपनी गिरफ्त में लिया है। पुलिस ने जाली मुद्रा छापने और उसे फैलाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से सात करोड़ रुपये मूल्य के नकली भारतीय नोट बरामद किये है।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट 11 ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर शहर के दहिसर चेक नाके पर एक कार को रोका था। जब पुलिस ने गाड़ी में बैठे चार लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की और कार की तलाशी ली तो उन्हें एक बैग मिला जिसमें नकली नोटों के 250 बंडल थे। जिनका मूल्य पांच करोड़ रुपये है। कार में सवार चार लोगों से पूछताछ में पुलिस को उनके तीन और साथियों का पता चला। इसके बाद पुलिस ने अंधेरी में एक होटल में छापेमारी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस को नकली नोटों के सौ और बंडल मिले जिनका मूल्य दो करोड़ है।

डीसीपी संग्रामसिंह निशानदार ने कहा कि जांच में पता चला कि नकली नोट छापने और उनके वितरण में एक अंतरराज्यीय गिरोह काम कर रहा था। नकली नोटों के अतिरिक्त आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, 28,170 रुपये की असली मुद्रा और अन्य चीजें बरामद की।

Tags:

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

बॉम्बे हाई कोर्ट ने नवी मुंबई की अवैध इमारत 8 सप्ताह में ध्वस्त करने का दिया निर्देश बॉम्बे हाई कोर्ट ने नवी मुंबई की अवैध इमारत 8 सप्ताह में ध्वस्त करने का दिया निर्देश
बॉम्बे हाई कोर्ट ने नवी मुंबई नगर निगम (एनएनएमसी) को आठ सप्ताह के भीतर संरचना को ध्वस्त करने का निर्देश...
नवनीत राणा की उम्मीदवारी... सीट-बंटवारे के मतभेद से महायुति में कलह
परेल के जीडी अंबेडकर मार्ग पर स्कूल बस ने पिता और उसके 19 वर्षीय बेटे को कुचला... मौत !
महाराष्ट्र में प्रकाश आम्बेडकर एक अहम राजनीतिक फैक्टर... शिवसेना-कांग्रेस का बिगाड़ देगा गणित?
वसई विरार नगर निगम में 4 नए उपायुक्त की नियुक्त...  अतिरिक्त आयुक्त के रूप में संजय हेरवाडे की पुनः नियुक्ति
संजय निरुपम ने कांग्रेस नेतृत्व से किया आग्रह, उद्धव ठाकरे से नाता तोड़ें...
उद्धव ठाकरे ग्रुप के 17 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट का ऐलान...  जानिए किसे मिला दोबारा मौका?

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media