टाइगर 3” कैटरीना कैफ सलमान खान एक बार फिर साथ काम करेंगे

टाइगर 3” कैटरीना कैफ सलमान खान एक बार फिर साथ काम करेंगे

मुंबई:सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म ”टाइगर 3” 21 अप्रैल, 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यश राज फिल्म्स वाईआरएफ की इस फिल्म में सलमान खान टाइगर और कैटरीना कैफ जोया नामक जासूसों की भूमिका निभाएंगे।

दोनों कलाकारों ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर फिल्म की रिलीज के बारे में बताया।

सलमान खान 56 ने ट्वीट किया, ”हम सब अपना अपना ख्याल रखें…टाइगर 3 वर्ष 2023 में ईद पर रिलीज होगी…जरूर देखें…फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। 21 अप्रैल 2023 को नजदीकी सिनेमाघरों में टाइगर3 का आनंद लें।

कैटरीना कैफ 38 ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह खबर साझा की।

उन्होंने लिखा, ”टाइगर और जोया फिर लौट आए हैं। फिल्म 2023 में ईद पर रिलीज होगी।”

टाइगर सीरीज की यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले ”एक था टाइगर” (2012) और ”टाइगर जिंदा है” (2017) को काफी सराहा गया था।

Tags:

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

राकांपा की तरफ से 37 स्टार प्रचारकों की घोषणा; राष्ट्रीय महासचिव एस आर कोहली ने पार्टी की ओर से की सूची जारी की राकांपा की तरफ से 37 स्टार प्रचारकों की घोषणा; राष्ट्रीय महासचिव एस आर कोहली ने पार्टी की ओर से की सूची जारी की
मुंबई। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए अजित पवार गुट (Ajit Pawar faction) की राकांपा की तरफ से 37 स्टार...
मीरा-भायंदर में खुद को नगर निगम कर्मचारी बताकर महिला से छेड़छाड़... मामला दर्ज
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा शिंदे गुट में हुए शामिल ...
मुंबई विश्वविद्यालय (एमयू) ने जबरन सेमिनार को लेकर ठाकुर कॉलेज को जारी किया नोटिस...
सायन ब्रिज को सुपीरियर अथॉरिटी ने बंद करना कर दिया स्थगित...
मुंबई के मलाड पूर्व में वर्दमान गारमेंट की दुकान में भीषण आग... कोई हताहत नहीं
पत्नी को सेकंड हैंड कहने पर कोर्ट ने पति को ₹3 करोड़ का मुआवजा देने का दिया निर्देश

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media