
ठाणे के शहर में देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया गया
On
मुंबई:महाराष्ट्र के ठाणे शहर में देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में 30 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शहर पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ एएचटीसी की एक टीम ने शुक्रवार को एक मॉल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ निरीक्षक महेश पाटिल ने कहा कि पुलिस ने 20 साल की दो महिलाओं को भी छुड़ाया, जिन्हें आरोपियों ने देह व्यापार में धकेला था।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्तक नगर थाने में अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम पीआईटीए और आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Tags:
Related Posts
Post Comment
Latest News

महाराष्ट्र पर एक बार फिर कोरोना का खौफ मंडरा रहा है. राज्य में बुधवार को कोरोनावायरस के 1800 नए मामले...
1.jpg)
Comment List