किशोरियों से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

किशोरियों से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

पालघर:महाराष्ट्र में फिल्मों में अभिनय का मौका दिलाने के बहाने दो किशोरियों से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि करीब एक साल पहले आरोपी दोनों किशोरियों को वसई इलाके स्थिति एक जंगल में ले गया, जहां उसने कथित रूप से कई बार उनका बलात्कार किया और उनके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाएं। दोनों किशोरियों की आयु 13 वर्ष है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की कथित धमकी देकर उनसे 70,000 रुपए भी मांगे।

अधिकारी ने बताया कि लड़कियों के माता-पिता ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद नालासोपारा में व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (बलात्कार), 377 ( अप्राकृतिक यौन संबंध) 384 (जबरन वसूली) और 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Tags:

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई विश्वविद्यालय (एमयू) ने जबरन सेमिनार को लेकर ठाकुर कॉलेज को जारी किया नोटिस... मुंबई विश्वविद्यालय (एमयू) ने जबरन सेमिनार को लेकर ठाकुर कॉलेज को जारी किया नोटिस...
विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा, "हमें प्राप्त एक शिकायत पत्र के आधार पर हमने ठाकुर कॉलेज को एक पत्र...
सायन ब्रिज को सुपीरियर अथॉरिटी ने बंद करना कर दिया स्थगित...
मुंबई के मलाड पूर्व में वर्दमान गारमेंट की दुकान में भीषण आग... कोई हताहत नहीं
पत्नी को सेकंड हैंड कहने पर कोर्ट ने पति को ₹3 करोड़ का मुआवजा देने का दिया निर्देश
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में 58 वर्षीय सेवानिवृत्त कांस्टेबल को 5 साल जेल की सजा !
बॉम्बे हाई कोर्ट ने नवी मुंबई की अवैध इमारत 8 सप्ताह में ध्वस्त करने का दिया निर्देश
नवनीत राणा की उम्मीदवारी... सीट-बंटवारे के मतभेद से महायुति में कलह

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media