मुंबई में भारी बारिश की संभावना, स्कूल बंद रहेंगे
On
मुंबई, ठाणे और कोंकण के अन्य हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यहां इसकी जानकारी दी।
एहतियात के तौर पर शिक्षा मंत्री आशीष शेलार ने मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में स्थित सभी विद्यालयों और जूनियर कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है।
सुबह के एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के जिलाधिकारी स्थानीय स्थिति के आधार पर निर्णय ले सकते हैं।
मुंबई और तटीय कोंकण जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है और भारतीय मौसम विभाग ने इलाके में एक हफ्ते तक इस स्थिति के बरकरार रहने का अनुमान लगाया है।
Today's E Newspaper
Rokthok Lekhani Epaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
मीरा-भायंदर में खुद को नगर निगम कर्मचारी बताकर महिला से छेड़छाड़... मामला दर्ज
28 Mar 2024 20:19:15
खुद को मीरा-भायंदर महानगरपालिका का कर्मचारी बताकर पेनकरपाड़ा इलाके की एक महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है....
Comment List