Rokthok Lekhani
Follow @rokthoklekhani
Click to Read Today’s E Newspaper ,
पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक युवक ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जवाहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 20 वर्षीय युवक को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी और किशोरी दोनों जवाहर तालुका के एक गांव के रहनेवाले हैं और पिछले एक साल से उनके बीच संबंध थे। लड़की गर्भवती हो गई और कुछ दिन पूर्व ही उसने समय से पहले एक बच्चे को जन्म दिया।
उन्होंने बताया कि शनिवार को लड़की के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसे खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराध से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।